मेरठ

एमआईईटी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। एमआईईटी पब्लिक स्कूल, मवाना रोड में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठों को भावभीनी विदाई देते हुए स्नेह और सम्मान का भाव व्यक्त किया। समारोह के दौरान कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उल्लासपूर्ण और भावनात्मक बन गया। हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और सहपाठियों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर यशस्वी को मिस एमआईईटी तथा कुंज को मिस्टर एमआईईटी चुना गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यार्थियों ने भी विद्यालय के प्रति अपने भावुक अनुभव साझा कर कृतज्ञता व्यक्त की।
विद्यालय के चेयरमैन विष्णु शरण ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या रूपाली सहगल ने बोर्ड परीक्षा एवं जीवन के आगामी चरण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश दिया। समारोह में उपप्रधानाचार्या  एकता सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button