पाकुड़

चोरी कांड का उद्भेदन के साथ पुलिस ने दो चोर को दबोचा

Police solved the theft case and arrested two thieves

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक बंद घर में हुए चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नयन मंडल और सोहन साहा के रूप में हुई है, जो हिरनपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी के जेवरात, मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। लिट्टीपाड़ा इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी। 1 जुलाई को हिरनपुर थाना में चोरी की घटना दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर वृतांत की जांच पड़ताल शुरू की और महज कई दिनों के दरमियान गठित विशेष छापेमारी टीम ने दर्ज कांड का उद्भेदन करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जो पुलिस की सक्रियता को पेश करता है। इस दौरान थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button