15 नवंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा रखरखाव एवं मरम्मत कार्य, विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से मांगा सहयोग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। कस्बे के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। भुसावर जीएसएस से निकलने वाले एमआईबीएफ फीडर तथा भुसावर द्वितीय फीडर पर रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत निगम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 14 नवंबर एवं 15 नवंबर 2026 को विद्युत लाइनों और संबंधित उपकरणों का रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके तहत 15 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
कनिष्ठ अभियंता जयपुर डिस्कॉम बलभगढ़ की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि रखरखाव कार्य के दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। साथ ही आमजन से निर्धारित समय में सहयोग करने की अपील की गई है।

