
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुआं पूजन समारोह में बज रहे डीजे के पास खड़ी युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे सरिया एवं पथराव हुआ,जिसमें दोनों पक्षों की ओर से लगभग एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की, वहीं पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।जहां उपचार के दौरान पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द निवासी भोज राम के पोते का नामकरण एवं कुआं पूजन समारोह सोमवार को था, जिसके चलते देर रात तक डीजे बजता रहा और ग्रामीण नाचते रहे। समारोह में गांव निवासी छत्रपाल की पुत्री खुशी डीजे के पास खड़ी थी तभी गांव निवासी कैलाश का पुत्र आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जिसका पीड़ित युवती के परिजनों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई देखते देखते मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। मारपीट के दौरान जमकर लाठी डंडे सरिया एवं पथराव हुआ। जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। वहीं दूसरे पक्ष के घायल रिशिपाल द्वारा बताया गया कि जुए को लेकर मारपीट हुई है ।गांव में जुआ काफी समय से खेला जा रहा है। वहीं मारपीट के दौरान लड़की पक्ष की ओर से छत्रपाल, रामस्वरूप, घायल हुए हैं वही दूसरे पक्ष की ओर से सौराज, जयपाल,रिशिपाल,कैलाश, ब्रह्मानन्द ,कुंवरपाल एवं नरोत्तम घायल हुए हैं। वही दोनों पक्ष घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया, जहां उपचार के दौरान रामस्वरूप एवं कैलाश, ब्रह्मानंद ,निरोती, रिशिपाल ,कुवर पाल की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि कैलाश की हालत अधिक गंभीर होने के कारण परिजन उसे मेरठ ले गए जहां उसका उपचार किया जा रहा है। लेकिन गांव के कुछ ग्रामीणों का कहना है कि कुआं पूजन के दौरान सरिया से बनी एक वस्तु से कुछ युवक गंधक पटास छोड़ रहे थे। गंधक पटास छोड़ने पर वहां दुआ बुरी तरह फैल रहा था इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट व पात्रा हुआ है। अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह द्वारा बताया गया मारपीट के दौरान कई लोग घायल हुए हैं घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




