अमेठी

एनसीसी डे के अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर आकाश सिंह को मिला प्रशंसा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी। आर आर पीजी कॉलेज अमेठी के छात्र सीनियर अंडर ऑफिसर आकाश सिंह को एनसीसी डे के अवसर पर डीजी एनसीसी कोमोडेशन कार्ड ( प्रशंसा पत्र ) द्वारा सम्मानित किया गया l एनसीसी दिवस पर लखनऊ में आयोजित एक समारोह में ए. डी. जी. मेजर जनरल विक्रम कुमार ने महाविद्यालय के कैडेट आकाश को प्रशंसा पत्र द्वारा सम्मानित किया l इसके पूर्व अयोध्या में आयोजित 26 जुलाई को डीजी एनसीसी द्वारा कैडेट आकाश को एनसीसी मेडल से सम्मानित किया गया था l आकाश को यह पुरस्कार इस वर्ष के कुंभ में उनकी सक्रिय भागीदारी एवं एनसीसी में लगातार उनके सक्रिय सहयोग के लिए दिया गया हैl कैडेट आकाश की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंध परिषद के अध्यक्ष महाराज डॉ संजय सिंह एवं सचिव प्रबंध परिषद रानी अमिता सिंह ने कैडेट आकाश को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l पूरा महाविद्यालय परिवार आकाश की इस उपलब्धि पर अपने को गौरवांवित महसूस कर रहा है l महाविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर कैप्टन उमेश सिंह एवं प्राचार्य डॉ ओपी त्रिपाठी ने आज महाविद्यालय पहुंचने पर कैडेट आकाश का माला पहनाकर स्वागत किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी के सभी कैडेट उपस्थित थे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button