कैराना
संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। गांव तितरवाड़ा में करीब तीन किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम पंचायत की प्रशासक ने दिशा बैठक के अध्यक्ष को पत्र भेजकर जल्द निर्माण कराने की मांग की है।
मंसूरा चौहान ने पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत तितरवाड़ा में छोटी नहर से ऊंचागांव होते हुए खेड़ा कुरतान पीडब्ल्यूडी मार्ग तक करीब 2.9 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग है। वर्तमान में इस मार्ग पर केवल खड़ंजा बिछा हुआ है। यह रास्ता आसपास के गांवों को जोड़ने के साथ ही किसानों और ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख साधन है। बताया कि मार्ग पिछले दो वर्षों से जिला कार्ययोजना में शामिल है, लेकिन अभी तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।