शामली

गर्भवती महिलाओं को मलेरिया और मौसमी बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। सीएचसी शामली में शनिवार को गर्भवती महिलाओं के लिए जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। महिला रोग विशेषज्ञ डा. विजेन्द्र कुमार ने महिलाओं को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों और मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बुखार और मलेरिया की स्थिति में गर्भवती महिलाओं के लिए परेशानी बढ़ सकती है। मलेरिया होने पर सभी प्रकार की दवाएं नहीं दी जा सकतीं और सीमित दवाओं का ही प्रयोग किया जाता है। इससे खून की कमी होने के साथ गंभीर स्थिति में जान का खतरा भी हो सकता है।

उन्होंने सलाह दी कि ठंड लगने के साथ बुखार आने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेकर उचित उपचार कराया जाए। साथ ही ताजा भोजन करने, आसपास साफ-सफाई रखने, कूलर की नियमित सफाई करने और पूरे शरीर को ढककर रखने की सलाह दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button