मथुरा

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। महिला से दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी बाइक से भाग रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब मे गोली चलाई। गोली आरोपी के पैर मे लगी । पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि एसओजी और कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गोवर्धन के गांव जुलहेदी का रहने वाला बदमाश ओमप्रकाश केआर डिग्री कॉलेज के पास मौजूद है। उसने हाल ही मे एक महिला से दुष्कर्म किया था। उसके बाद से फरार चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ओमप्रकाश की घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कार, 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना गोवर्धन में केस दर्ज है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button