हापुड़

ऑनलाइन गेम फ्री फायर* के शौक पर रोकटोक से युवक घर से हुआ लापता….

15 दिन से लापता युवक न मिलने पर परिजनों ने कोतवाली पिलखुवा घेरी...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

24 जनवरी से गुमशुदा की दर्ज मुकदमे में पुलिस ने अभी तक नहीं की कार्यवाही…

हापुड (यूपी)- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नौरंगपुरी रमपुरा मोहल्ला के रहने वाले योगेंद्र सिंह का 16 वर्षीय बेटा हिमालय 24 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गया । जिसके बाद से परिजनों में गहरी चिंता बनी हुई है। परिजनों ने कोतवाली पिलखुवा में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवा दिया लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस लापता युवक को नहीं ढूंढ पाई है ।

यूपी के हापुड़ में नीट की तैयारी कर रहा 16 वर्षीय छात्र हिमालय ऑनलाइन गेमिंग के चंगुल में इस कदर फस गया कि पिता के डांटने से नाराज होकर घर से निकल गया और आज 15  दिन बीत जाने के बाद भी छात्र का कोई अता-पता नहीं है, जिसको लेकर लगता परिजन चिंतित नजर आ रहे हैं।

परिजनों के अनुसार किशोर हिमालय ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलने का आदी था। घर वालों द्वारा उसे गेम खेलने से मना किए जाने पर उसकी उनसे कहासुनी हो गई, जिसके बाद वह घर से चला गया। यह घटना 24 तारीख की बताई जा रही है। काफी तलाश के बावजूद जब किशोर का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने 27 तारीख को पिलखुवा कोतवाली में तहरीर देकर बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए तलाश की मांग की। पुलिस द्वारा प्रयास किए जाने के बाद भी करीब 15 दिन बीत जाने पर किशोर का पता नहीं चल सका। इससे नाराज परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग की। लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही उनके पुत्र को तलाश किया जाए इसके साथ ही सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगाई जाए।

इस मामले में पिलखुवा कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष चौहान ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई है । सीसीटीवी कैमरे और सीडीआर निकाली जा रही है । जल्द युवक को बरामद कर लिया जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button