बरेली

फर्जी मत्स्य अधिकारी और पत्रकार बनकर वसूली करने वाला गैंग पकड़ा, 2 गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। भोजीपुरा और देवरनियां पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में खुद को फर्जी पत्रकार और मत्स्य विभाग का अधिकारी बताकर मछली पालकों को डरा-धमकाकर वसूली करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के सालिम रजा पुत्र मसरुद्दीन ने 11 सितंबर को शिकायत की थी कि 9 अगस्त को आरोपियों ने मोबाइल पर खुद को मत्स्य अधिकारी/पत्रकार बताकर जान से मारने और मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 70 हजार रुपये वसूल लिए। दोबारा वसूली करने आए साजिद पुत्र मौजम खां निवासी घंघोरा पिपरिया को मौके से पकड़ लिया गया। थाना भोजीपुरा पर मु0अ0सं0 722/26 धारा 111(2)(B)/308(5)/318(3) बीएनएस में केस दर्ज है। इसी गैंग ने 6 सितंबर को देवरनियां क्षेत्र के प्यारे लाल पुत्र दीनानाथ से भी इसी तरह 13 हजार रुपये वसूले थे। इस मामले में थाना देवरनियां पर मु0अ0सं0 369/26 धारा 308(2)/308(5)/351(3)/3(5) बीएनएस दर्ज कर मो. आजम पुत्र सद्दीक हुसैन निवासी करमपुर चौधरी इज्जतनगर को 11 सितंबर रात 9:50 बजे देवरनियां रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अपने साथियों रिजवान खान, बसंत शर्मा और अरविंद के साथ मिलकर मछली पालकों के पास जाकर कार्रवाई, मुकदमे और जेल भेजने की धमकी देकर नकद और ऑनलाइन वसूली करते थे और पैसा आपस में बांट लेते थे। अब तक 2 लाख से अधिक की वसूली कर चुके हैं। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट बरामद हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button