राजनीतिराष्ट्रीय

यूपी में बड़ा हादसा

कासगंज-एटा मार्ग पर अनियंत्रित बस पलटी, 25 यात्री घायल; ड्राइवर समेत पांच गंभीर

एटा । दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। सभी घायलों को हाईवे और मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस की मदद से तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
यूपी के कासगंज से एटा की ओर जा रही हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी के पास एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस गंभीर हादसे में बस चालक और परिचालक सहित 25 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। सभी घायलों को हाईवे और मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस की मदद से तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, बस चालक और परिचालक सहित पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनके स्वास्थ्य पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं।
बस हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें बस चालक मोती सिंह निवासी कस्बा व थाना आंवला जिला बरेली और परिचालक जयचंद निवासी बरेली शामिल हैं। अन्य घायलों में मोहम्मद शोएब और अरबाज निवासी बरेली, दिनेश निवासी नैनीताल, अनुपम निवासी हुमायूंपुर कासगंज, अलेखा और शिप्रा निवासी आगरा, रिंकी निवासी हुमायूंपुर थाना सोरों जिला कासगंज तथा उपदेश देवी निवासी फिरोजाबाद शामिल हैं।
फिलहाल, बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। तेज रफ्तार या यांत्रिक खराबी जैसे कारणों की संभावनाओं पर गौर किया जा रहा है। प्रशासन ने घायलों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button