शामली

बिजली बकायदारों पर सख्ती, 11 कनेक्शन काटे, सवा लाख की वसूली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। कस्बे में बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। टीम ने 11 बकायदारों के कनेक्शन काटे और मौके पर ही एक लाख पच्चीस हजार रुपये की वसूली की।
बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में जांच की गई। जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिल बकाया था और बार बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया था, उनके कनेक्शन तत्काल प्रभाव से विच्छेदित कर दिए गए। कार्रवाई से बकायदारों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने मौके पर ही बकाया जमा कराने में भलाई समझी।
अभियान की अगुवाई अवर अभियंता आजम अकबर ने की। उनके साथ बृजेश कुमार, रंजीत कुमार टेक्नीशियन सहित संविदा कर्मी रामपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, जगत सिंह, रामकुमार, चरण सिंह, किरण पाल, दीपक और मेजर मौजूद रहे। टीम ने एक एक कनेक्शन की जांच करते हुए बकाया सूची के अनुसार कार्रवाई की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button