खैरथल
सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का पाचवां दिन
विभिन्न धार्मिक प्रसंग सुनाए, भजनों की प्रस्तुति पर भक्तगण आत्मविभोर होकर झूम उठे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा: हरसौल में बड़ी चौपट पीएनबी बैंक के पास सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार को पाचवा दिन ।चित्रकूट धाम से आऐ कथावाचक आचार्य पं राजाशास्त्री महाराज ने भागवत कथा का श्रवण कराया। श्रीमद्भागवत कथा में विभिन्न धार्मिक प्रसंग सुनाए गए। साथ ही भजनों की प्रस्तुति से भक्तगण आत्मविभोर होकर झूम उठे श्रीमद्भागवत कथा का 21जून को समापन होगा। भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य व असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा की गई विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान श्रीकृष्ण की सर्वोपरि लीला रासलीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसवध, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन भक्तों को आन्नदमय कर रहा है इस दौरान भजन गायकों ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। इस कथा में बड़ी संख्या में श्रृदालु पहुंच रहे है जन भागीदारी से चल रही कथा में सतीश मोदी,राकेश मोदी,अंशुल जैन,हेमंत चौहान, अनील रोहिल्ला, जगदीश,मुकेश पुरोहित, कैलाश जैन सहित अन्य लोग सहयोग और सेवा दे रहे है.


