पाकुड़

झामुमो प्रखण्ड समिति के बैठक में प्रखण्ड युवा, महिला/ अल्पसंख्यक/ बुद्धिजीवी व किसान मोर्चा का हुआ गठन

Block Youth, Women/Minority/Intellectual and Farmers Front were formed in the meeting of JMM Block Committee.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के महेशपुर बाजार अवस्थित झामुमो प्रखण्ड कार्यालय महेशपुर में प्रखण्ड समिति की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली व हरिवंश चौबे शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा किसान मोर्चा व बुध्दिजीवी मोर्चा का गठन किया गया। जहां प्रखंड युवा मोर्चा के गठन हेतू पर्यवेक्षक के रूप में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील टुडू, प्रखंड महिला मोर्चा के गठन हेतू पर्यवेक्षक के रूप में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के गठन हेतू पर्यवेक्षक के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, बुद्धिजीवी मोर्चा के गठन हेतू पर्यवेक्षक के रूप में बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवीलाल हांसदा, किसान मोर्चा के पर्यवेक्षक किसान मोर्चा के जिला सचिव कलम मुर्मू उपस्थित रहे। नवगठित प्रखंड वर्ग संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जी ने सबसे पहले नवगठित सभी मोर्चो के पदाधिकारियों को बधाई दिया और कहा की आप सब को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है आप सब ईमानदारी पूर्वक और लगन के साथ पार्टी के लिए काम करें और संगठन को मजबूत करने का काम करें ताकि पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत हो सके साथ ही साथ हेमंत सोरेन सरकार के उपलब्धि को आम जन एवं घर घर तक पहुंचने का काम कीजिए। झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाकर जनता से जुड़ना होगा। कार्यकर्ता एकजुट होकर झामुमो की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि पार्टी और अधिक सशक्त बने। झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को पार्टी के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी मिली है आप सभी संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय हेमन्त सोरेन जी की सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को दूर दराज के ग्रामीणों तक पहुंचाने का भी काम करें। वही झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली व हरिवंश चौबे ने नवगठित प्रखंड वर्ग संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी को संगठन के प्रति वफादारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां व मुनीराम मरांडी, महिला मोर्चा के जिला सचिव सुशीला देवी,जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम व लाल मुहम्मद अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक ,मईनुद्दीन अंसारी, इकबाल हुसैन,अल्तमस हेम्ब्रम व जोशिम शेख,प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, जग्गू कोड़ा, हालिम शेख, अखलाकुर रहमान व अभिषेक कुमार सिंह उर्फ गोलक,प्रखंड संगठन सचिव मो असद, पप्पू अंसारी मोताहार शेख,सुनीराम मुर्मू , प्रखंड मीडिया प्रभारी निरोज मड़ैया सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button