बरेली

दलित महिला के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने की छेडख़ानी मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली ,फतेहगंज पूर्वी : नगर के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के ही एक दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।जिसमें महिला के द्वारा बताया गया कि रविवार सुबह वह अपने बच्चे को शौंच कराने के लिए घर से बाहर खेतों में जा रही थी।तभी पड़ोस का ही एक दूसरे समुदाय का व्यक्ति रास्ते में खड़ा था वह महिला के साथ जबरन छेड़खानी करने लगा।महिला के द्वारा विरोध करने पर व चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।महिला ने घर पहुंचकर पति को घटना के बारे में बताया तो सोमवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button