बेतुल
बैतूल देशबंधु वार्ड टिकरी में महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। देशबंधु वार्ड टिकरी भाग क्रमांक-2 की आंगनवाड़ी में महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय युवा हिंदू संगठन की जिला अध्यक्ष लता सोनी उपस्थित रही।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला बिसंद्रे, सहायिका रेखा इंगले ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर तीज के गीत गाए और एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सौभाग्य, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान आंगनबाड़ी परिसर में उत्सव का माहौल रहा और सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर पूजा बारस्कर, देविका साबले, पुष्पा महाले, पुष्पा बारस्कर, रजनी मालवी, राजश्री कानेरकर, माधुरी देशकर सोनू धोरे, प्रतीक्षा देशकर, पूजा देशकर सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।



