रामपुर शाहबाद
नाबालिग लड़की को भगा ले जाने पर पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।यह घटना 8 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे की है। ग्राम वरखेड़ा निवासी ऋषिपाल पुत्र ब्रजलाल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी भूरी को अनिकेत पुत्र महीपाल बहला-फुसलाकर भगा ले गया।आरोपी अनिकेत ग्राम मंगोली, थाना शाहबाद, जनपद रामपुर का निवासी है। ऋषिपाल ने शाहबाद थाने पहुंचकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

