बेतुल

बैतूल सारणी पाथाखेड़ा गुल्लू गुफरान सट्टा किंग खुलेआम काउंटर लगाकर चला रहा सट्टे का काला कारोबार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल सारणी के बगडोना में  थाना प्रभारी जयपाल इवनाती और चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव नें दबिश देकर सट्टा और सट्टा खिलाने वाले को तो पकड़ लिया  क्या गुल्लू के अड्डे पर भी दबीस देकर उसे पकड़ा जाएगा या उसे किसी प्रकार की परमिशन दी है जो वह खुलेआम सट्टा पट्टी का काउंटर पाथाखेड़ा में चला रहा है
 बैतूल सारणी में सटोरियों का कारोबार लगातार फैलता जा रहा है। राजीव का गांधी चौराहे  पर और पप्पू का घर ओझाड़ाना में राम जी का शास्त्री नगर और रामू का शिवाजी नगर कांग्रेस नगर बेल्ट के पास साहू का इन सभी लोगों का धड़ल्ले से सट्टे का कारोबार खुलेआम चल रहा है लेकिन प्रशासन आंख बंद कर बैठा हुआ है स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह नेटवर्क सिर्फ कुछ व्यक्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पीछे संगठित गिरोह और गुर्गों की पूरी फौज खड़ी है। यही वजह है कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद सटोरियों का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा। सारणी पाथाखेड़ा  लंबे समय से सटोरियों का गढ़ माना जाता है।  इलाके में तो यह धंधा इतना बढ़ गया है कि स्थानीय दुकानों और चाय ठेलों से लेकर किराना दुकानों तक में गुपचुप तरीके से पर्चियां भरी जाती हैं। सूत्र बताते हैं कि यह नेटवर्क सिर्फ स्थानीय स्तर तक ही नहीं, बल्कि बाहरी जिलों से भी जुड़ा हुआ है।…
शहरवासी अब प्रशासन और पुलिस से अपेक्षा कर रहे हैं कि इस मायाजाल को तोड़ने के लिए ठोस और निरंतर कार्रवाई की जाए। केवल छापेमारी या दिखावटी गिरफ्तारी से यह धंधा खत्म नहीं होगा। नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचकर गुर्गों और सरगनाओं पर सख्त कार्रवाई करना ही एकमात्र उपाय है। तभी सारणी पाथाखेड़ा  को सटोरियों के शिकंजे से आज़ादी मिल पाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button