बेतुल

बैतूल इसरो वैज्ञानिकों के सान्निध्य में बैतूल के इंजीनियरिंग छात्रों ने दिखाया हुनर

रिसर्च एंड सर्विलेंस रोवर व एआई बेस्ड पावर प्रोजेक्ट से किया प्रभावित

नई दिल्ली में विजन फॉर स्पेस मिशन 2025 में श्री बालाजी इंस्टिट्यूट के विद्यार्थी हुए शामिल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की 94वीं जयंती पर नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम विजन फॉर स्पेस मिशन 2025 में बैतूल के श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के इंजीनियरिंग छात्रों ने हिस्सा लेकर जिले का नाम रोशन किया। यह कार्यक्रम डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन रामेश्वरम द्वारा आयोजित किया गया।
महाविद्यालय के डायरेक्टर ऋषिराज सिंह परिहार के प्रोत्साहन तथा आईआईआई सेल प्रभारी प्रो. नीलेश मिश्रा और प्रो. सतीश चड़ोकार के, प्रयासो व इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. कपिल पड़लक के नेतृत्व में सात छात्रों की टीम ने दो इनोवेटिव प्रोजेक्ट रिसर्च एंड सर्विलेंस रोवर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड पावर फॉल्ट डिटेक्शन एंड पावर रेस्टोरेशन प्रस्तुत किए।
छात्र अजय हजारे, अमित पवार, आदित्य कोहल, मनीष निहारे, मोहित मालवी, अश्विनी गोहिते और कुमकुम परिहार ने अपने प्रोजेक्ट मंच पर प्रदर्शित कर सर्टिफिकेट प्राप्त किए। कार्यक्रम में एपीजे एमजे शेख सलीम द्वारा प्रोफेसर कपिल पड़लक को सॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर इसरो के वैज्ञानिक निगार साजी (आदित्य एल 1 मिशन) और डॉ. पी. वीरमुथुवेल (चंद्रयान 3) उपस्थित रहे। छात्रों ने उनसे प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया और विभिन्न संस्थानों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान एवं रॉकेट तकनीकी मॉडल्स का अवलोकन किया।
मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के अधिकारियों ने बैतूल के छात्रों के प्रोजेक्ट्स में गहरी रुचि दिखाई और उन्हें अपने साथ जुड़ने का आमंत्रण दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. जे. शाह, वाइस प्रिंसिपल प्रो. शशांक माने, अकादमिक डीन प्रो. भावेश खासदेव तथा सभी विभागाध्यक्षों ने लौटने पर छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button