रामपुर शाहबाद

शाहाबाद बिलारी स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मासूम को रौंदा मौके पर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर सैफनी। शुक्रवार दोपहर शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्राम सरायइमाम के 10 वर्षीय मासूम को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। थाना क्षेत्र के सरायइमाम गांव निवासी केदार यादव का करीब 10 वर्षीय बेटा राहुल शुक्रवार दोपहर गांव के ही पूरन सिंह के बेटे वीरेश यादव की शादी में शामिल होने के लिए शाहबाद-बिलारी मार्ग स्थित भोज समारोह स्थल पर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राहुल चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश में लगी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button