अमरोहा
मजदूरी के रुपये न मिले,तो मजदूर हरियाणा से ले आए दो ट्रैक्टर,पहुंची पुलिस।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों से मजदूरी करने गए मजदूरों की मजदूरी न मिलने पर मजदूरों के द्वारा ठेकेदार के दो ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर अपने गांव ले आए। बाद में ठेकेदार के हस्तक्षेप से हरियाणा पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस पहुंची और दोनों ट्रैक्टरों को बरामद कर लिया। तहसील क्षेत्र के कई गांव के लगभग दो दर्जन मजदूर छः माह पूर्व हरियाणा में मजदूरी करने के लिए गए थे। आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा मजदूरों की मजदूरी नहीं दी गई तो मजदूर तीन दिन पूर्व ठेकेदार के दो ट्रैक्टर अपने गांव ले आए। रविवार की सुबह ठेकेदार हरियाणा पुलिस को साथ लेकर कोतवाली पहुंचा और मजदूरों के गांव में ताबिश दी वहां से हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को बरामद कर लिया बाद में मजदूर भी भारी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। मजदूरों की इसी दौरान ठेकेदार व पुलिस से भी नोंक-झोंक हुई।मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार पर मजदूरी के लगभग 13 लख रुपए बकाया है जो वह नहीं दे रहा था।इसीलिए मजदूर ठेकेदार के दोनों ट्रैक्टरों को अपने घर ले आए। हंगामा बढ़ता देख वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया लेकिन कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ बाद में पुलिस के द्वारा दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर दिया और ठेकेदार व मजदूर अपने-अपने गंतव्य को चले गए।




