गाजियाबाद
गौशालाओं से जुड़े लोगों को चारा उत्पादन पर मिलेगा प्रशिक्षण
13 अप्रैल को होगी वर्चुअल कार्यशाला
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : शासन के निर्देश पर प्रदेश में गौशालाओं से जुड़े संचालकों, हरा चारा उत्पादकों एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को जागरूक करने के लिए 13 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, झांसी के समन्वय से किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ किसानों एवं संबंधित लोगों को उन्नत तकनीकों के माध्यम से चारा उत्पादन बढ़ाने की जानकारी देंगे, जिससे प्रदेश में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। शासन द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से यूट्यूब लिंक के माध्यम से अधिक से अधिक गौशाला संचालकों, ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों एवं किसानों को कार्यक्रम से जोड़ें। साथ ही तहसील एवं विकास खंड स्तर पर इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।