बोकारो

डीवीसी सीएसआर में महिला एवं युवतियों के बीच 112 प्रमाण पत्र का वितरण किया गया 

डीवीसी सीएसआर से 112 महिलाओं-युवतियों को मिला प्रशिक्षण प्रमाण पत्र।

सीजीएम बोले- महिला सशक्तीकरण से ही समाज और क्षेत्र का विकास संभव।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी सीएसआर कार्यालय में प्रशिक्षित महिलाओं एवं लड़कियों के बीच गुरुवार को प्रमाण पत्र का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सिलाई कढ़ाई के 30, कंप्यूटर के 23 एवं ब्यूटीशियन में सितंबर से नवंबर 2025 के 25 और जनवरी से मार्च 2026 के 34 कुल 112 प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजीएम सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया एवं विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक एचआर एए कुजूर ने प्रमाण पत्र वितरण किया। सीजीएम सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब एक महिला शिक्षित होकर स्वावलंबी बनती है तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार एवं समाज पर पड़ता है। उन्होंने प्रशिक्षित महिलाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं अग्रणी बनकर अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि डीवीसी सीएसआर सदैव महिलाओं के सशक्तीकरण एवं स्वरोजगार सृजन हेतु कटिबद्ध है। वहीं उप महाप्रबंधक एचआर एए कुजूर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि डीवीसी सीएसआर शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के माध्यम से स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने क्षेत्र में नए औद्योगिक निवेश एवं प्लांट स्थापना की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान में बोकारो थर्मल में एक ही प्लांट संचालित है, जबकि पूर्व में यहां तीन प्लांट कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि पुराने प्लांट की जीवन अवधि लगभग 10 से 12 वर्ष शेष है। क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने एवं युवाओं के पलायन को रोकने के लिए नए प्लांट की स्थापना अनिवार्य है। इसके लिए क्षेत्र में सकारात्मक औद्योगिक माहौल तैयार करना होगा।मौके पर सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी, सीएसआर के भैरव महतो, जीवाधन महतो, सुष्मिता बरनवाल, रमेश यादव, ओम प्रकाश यादव, महिलाल मुर्मू विकास कुमार यादव आदि लोग उपस्थित थें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button