मेरठ

दरोगा को धक्का देकर भागने वाले हमलावर के पैर में मारी गोली

-लेन-देन के विवाद में युवक को मार दी थी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस ने 23 जून की रात्रि में न्यू इस्लामनगर में युवक अजहर को गोली मारकर घायल करने वाले वांछित सुल्तान व कामिल उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। कामिल उर्फ कल्लू की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र ने बताया कि पिस्टल बरामदगी के लिए पुलिस जब कल्लू को ले जा रही थी, तभी छिपाए हुए पिस्टल से पुलिस पर जान से मारने की नियत से उसने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ हुई और पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना लोहिया नगर के प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र ने बताया कि 23 जून को खालिद अहमद पुत्र अहमद उमर निवासी शाहजहा कालोनी थाना लिसाड़ीगेट ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि सुल्तान, कामिल उर्फ कल्लू व अनस ने उसके पुत्र अजहर को गोली मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात्रि सुल्तान पुत्र असफाक मलिक निवासी लक्खीपुरा थाना लिसाडीगेट, कामिल उर्फ कल्लू पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी आईसक्रीम फैक्ट्री के पास शाहजहा कालोनी थाना लिसाडीगेट को मुखबिर की सूचना पर आरएम हास्पिटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अजहर पर उसके 02 लाख रुपये उधार थे। 23 जून को एक शादी में अजहर को बुलाकर ले गए, शादी के बाद सुबह 05.00 बजे नौशाद पूरचुनिया की दुकान के पास चौराहे पर हम लोग बीयर पी रहे थे, तभी अजहर से झगड़ा होने लगा। आपस में हाथापायी होने पर अजहर गाली देने लगा। उसके बाद उसको गोली मार दी गई। भागते हुए पिस्टल चिदौडी पुलिया की तरफ झाड़ियों में छिपा दी थी। फिर दिल्ली भाग गए थे।

पुलिया के पास झाड़ियों में छुपा रखी थी पिस्टल

प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र ने बताया कि पिस्टल बरामदगी के लिए कामिल को चिदौडी पुलिया पर लेकर पहुंचे। तभी कामिल ने उप निरीक्षक ऋषभ गुप्ता को नाले में धक्का दे दिया। अपना हाथ छुड़ाकर भागने लगा और पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उपचार के लिए आरोपी को पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button