कलेक्टर नारायन ने की खाद वितरण एवं भावांतर योजना की समीक्षा l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
छिंदवाड़ा : आधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर पूरी मॉनिटरिंग रखने के निर्देश दिए जिले में सुचारु और पूरी पारदर्शिता के साथ होता रहे खाद का वितरण कलेक्टर नारायन जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है किसानों तक पहुंचाएं यह जानकारी कलेक्टर नारायन/ 10 नवंबर 2025/ रबी सीजन के सुचारू संचालन को लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा खाद वितरण एवं भावांतर भुगतान योजना की नियमित समीक्षा की जा रही है। सोमवार को भी उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में बैठक लेकर इसकी समीक्षा की और जिले में खाद की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए सुचारु एवं पूरी पारदर्शिता के साथ वितरण के लिए जिला अधिकारियों को भी फील्ड में सक्रिय रहने एवं पुख्ता मॉनिटरिंग रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला उपार्जन समिति की बैठक कर धान के उपार्जन केंद्रों का निर्धारण भी किया गया ।बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी भावांतर भुगतान योजना अंकिता त्रिपाठी एसडीएम छिंदवाड़ा एवं भारसाधक अधिकारी कृषि उपज मंडी छिंदवाड़ा सुधीर जैन व उप संचालक कृषि जितेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त सहकारिता जीएस डेहरिया जिला आपूर्ति अधिकारी गंगा कुमरे डीएम नान मुकुल त्रिपाठी महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक रैकवार सहित कृषि विभाग सहकारिता, मार्कफेड एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर नारायन द्वारा जिले में खाद की उपलब्धता, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों एवं मार्केटिंग सोसायटी में उपलब्ध उर्वरक, प्रतिदिन वितरित उर्वरकों की मात्रा, जिले हेतु ट्रांजिट रैक कि जानकारी एवं सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सोयाबीन फसल के विक्रय की विस्तृत समीक्षा की उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिए की किसानों को खाद वितरण मै किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए l



