ललितपुर
बीएलए व कार्यकताओं के सहयोग से घर-घर जाकर फार्म-6 भरवाएं राजनैतिक दल : डीएम
ड्राफ्ट रोल व फाइनल पब्लिकेशन की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराकर 06 फरवरी तक मांगे दावे व आपत्तियां

एसआइआर में कुल 863348 व स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत 11311 मतदाताओं की सूची हुई प्रकाशित
27 फरवरी तक दावे व आत्तियों का निस्तारण करायेंगे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
06 मार्च 2026 को होगा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन
सम्बंधित बीएलओ, जिला निर्वाचन कार्यालय व ललितपुर एनआईसी की वेबसाइट पर देख सकते हैं मतदाता सूची
नेशनल वोटर सर्विस पोटल व वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से फार्म 6, 7 व 8 भर सकते हैं मतदाता
सर्विस निर्वाचन नामावलियों के आलेख्य का भी हुआ प्रकाशन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
ललितपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिले के राजनैतिक दलों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन एवं स्नातक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी राजनैतिक दलों ने जिलाधिकारी के नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में हुए एसआईआर व शहर की मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के एतिहासिक निर्णय पर प्रसंशा व्यक्त की, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्य सभी के समन्वय से ही सम्भव हो पाते हैं। इसके बाद उन्होंने एसआईआर के आलेख्य और स्नातक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की सूची राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी और अपील की कि वे बीएलए व कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर में नये मतदाताओं औैर छूटे हुए मतदाताओं का फार्म 6 भरवाएं, इसके लिए सभी राजनैतिक दलों को निर्वाचन कार्यालय से हजार-हजार फार्म 6 उपलब्ध कराने के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश भी दिये गए। इसके अलावा प्रकाशन सूचियों का अच्छे से अवलोकन कर लें और जो भी दावे या आपत्तियां हैं, वह 6 फरवरी तक अनिवार्य रुप से उपलब्ध करा दें। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के आलेख्य का प्रकाशन आज 06 जनवरी 2026 को किया गया है, जिसके अनुसार जनपद में कुल 863348 मतदाता हैं, जिसमें विधानसभा ललितपुर में कुल 435003 व महरौनी में 428345 मतदाता शामिल हैं। दावे एवं आपत्तियों के लिए 06 फरवरी 2026 की तिथि निर्धारित की गई है, इसके साथ ही 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण के तहत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा गणन प्रपत्रों पर निर्णय और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, 03 मार्च 2026 तक मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदण्डों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त की जाएगी तथा 06 मार्च 2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके अलावा एसआईआर के अंतर्गत सर्विस निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन भी आज ही किया गया है, जिसके तहत जनपद में कुल 233 मतदाता हैं, इनमें विधानसभा ललितपुर के 142 व महरौनी के 91 मतदाता शामिल हैं। उन्होंने जनपदवासियों को अवगत कराया कि मतदाता सूची का निरीक्षण सम्बन्धित निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय/सम्बन्धित बी.एल.ओ. के पास/जिला निर्वाचन कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रमानुसार 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले एवं छूटे हुए अर्ह व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये जाने हेतु फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित), अप्रवासी भारतीय मतदाता हेतु फार्म-6क, निर्वाचक नामावली से नाम अपमार्जन हेतु फार्म-7, किसी नाम, पता, जन्मतिथि आदि प्रविष्टियों के संशोधन अथवा स्थान परिवर्तन हेतु फार्म-8 पर आवेदन कर सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा हेतु आयोग की वेबसाईट पर अथवा आयोग द्वारा विकसित बेवसाइड के माध्यम से कोई भी अर्ह व्यक्ति आवश्यकतानुसार परिवर्धन, अपमार्जन एवं संशोधन ऑनलाइन कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर 1950 पुत्र पुनरीक्षण से सम्बन्धित कोई भी जानकारी प्राप्त की सकती है। इसी प्रकार आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 के आधार पर विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन भी आज 06 जनवरी 2026 को कर दिया गया है, जिसके अनुसार जनपद के 11 पोलिंग स्टेशनों (तहसील भवन तालबेहट, क्षेत्र पंचायत जखौरा, क्षेत्र पंचायत बार, नवीन तहसील भवन ललितपुर उ.भाग, नवीन तहसील भवन ललितपुर द. भाग, नवीन तहसील भवन ललितपुर कमरा नं.-7, नवीन तहसील भवन ललितपुर कमरा नं0-8, क्षेत्र पंचायत भवन बिरधा, नगर पंचायत भवन पाली, तहसील भवन महरौनी एवं क्षेत्र पंचायत भवन मड़ावरा) पर कुल 11311 वोटर हैं, जिनका निरीक्षण सम्बंधित पदाभिहित अधिकरी के कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में कर सकते हैं। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, राजनैतिक दलों में आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड., बसपा जिलाध्यक्ष, भूपेन्द्र सिरवैया, बीजेपी से महेश कुमार, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से जसपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष, अपना दल (सोने लाल) जिलाध्यक्ष एससी/एसटी मंच विक्रम अहिरवार व सूचना विभाग से सुमित कुमार उपस्थित रहे।
