
लखनऊ । विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकतार्ओं को पुलिस ने प्रदेश कार्यालय के बाहर ही रोक लिया। धक्का-मुक्की के बाद चौराहे पर बैरिकेडिंग कर सभी को घेरा गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा। विधानसभा जाने की जिद पर नेता धरने पर बैठ गए।
लखनऊ में कांग्रेस आॅफिस के बाहर कार्यकतार्ओं और पुलिस की झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। फिलहाल मौके पर गहमागहमी का माहौल है।
दरअसल, अजय राय ने सोमवार को मनरेगा और शंकराचार्य मुद्दे को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था।
इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। मनरेगा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है, जिसे देखते हुए कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिसके बाद कार्यकतार्ओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, नेता विधानमंडल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत कई सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हैं।मेरठ थाना लिसाड़ी गेट
क्षेत्र मेवगढ़ी मैं ई-रिक्शा को लेकर घर जा रहे चालक ने रास्ते में पड़ी मिट्टी को हटाने के लिए कहा तो दबंगों ने ई रिक्शा चालक प्



