सामान लेने गए युवक से मारपीट, दो नामजद पर केस दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। मोहल्ला रेत्तेवाला में सामान लेने गए युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला रेतेवाला निवासी मौ. वसीम पुत्र अय्यूब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च को वह मेहताब की दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान मेहताब और सहादत ने उससे गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। पीड़ित ने 30 मार्च को थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों नामजद युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
