भरत पुर
विचार गोष्ठी का किया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। कृषि महाविद्यालय भुसावर पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बिचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के डीन डॉ उदय भान सिंह ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है और महिला राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। पुरुष प्रधान समाज में भी महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है, परिवार और समाज भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि महिलाओं की भूमिका माँ के रूप में भी होती है और बच्चों का लालन-पालन उनकी विशेष जिम्मेदारी है इसलिए कार्यस्थल पर कामकाजी महिलाओं के लिए बच्चों के रखरखाव व पालन-पोषण की विशेष व्यवस्था करने की जरूरत है। घरेलू महिलाओं को उनके कार्य के लिए उचित सम्मान मिलना चाहिए। दहेज प्रथा, पर्दा प्रथा एवं महिला उत्पीड़न महिला उत्थान में बाधक हैं, अतः इन्हें रोका जाना चाहिए। डॉ राहुल कुमार ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाओं की स्वतंत्रता और खुलेपन के प्रति सभी को सकारात्मक रुख रखना चाहिए। महिला और पुरुष अंततः मानव ही है, अतः हमारा नजरिया दोनों की प्रति समान और एकात्मक होना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।



