अमरोहा
अयातुल्ला अली खामेनई की शहादत पर आगरा में भव्य शोक यात्रा अमन
भाईचारे और जुल्म की मज़म्मत का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर तहसील क्षेत्र मे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनई की अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमलों में शहादत की खबर ने विश्व भर में शोक की लहर दौड़ा दी है। भारत के विभिन्न शहरों में शिया समुदाय सहित सभी धर्मों के लोग इस घटना पर गमगीन हैं। आगरा में भी एक भव्य शोक यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और देश में शांति, सद्भाव तथा इंसानियत के पक्ष में एकजुटता दिखाई।
यात्रा का नेतृत्व हसन नकवी ने किया। इस दौरान वीआईपी अतिथियों में मिस्टर आलम मलिक, दानिश मलिक और बंटी आर्य मौजूद रहे। मौलाना शफ़ी अब्बास और मौलाना रज़ा अली ने तक़रीर की, जिसमें खामेनई की शहादत पर गहरा दुख जताया गया और जालिम ताकतों की कड़ी निंदा की गई।
यात्रा मोहल्ला सद्दो के इमामबाड़े से शुरू होकर मोहल्ला काजी ज्यादा के इमामबाड़े पर शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुई। पूरे मार्ग में देश की शांति के लिए दुआएं मांगी गईं, अमन और भाईचारे को मजबूत करने की प्रार्थना की गई। लोगों ने एक स्वर में कहा कि हम ज़ुल्म के खिलाफ हैं और इंसानियत को सर्वोपरि मानते हैं।
माहौल गमगीन था, लेकिन अनुशासन, एकता और भाईचारे की मिसाल कायम रही। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि भारत में शांति, सद्भाव और मानवता सबसे ऊपर है, जबकि अत्याचार करने वालों की हर सूरत में मज़म्मत की जाती है।


