ललितपुर

सदन में उठी आवाज, अगले ही दिन सीएम से सीधी मुलाकात

ललितपुर के लिए बड़े फैसलों की आहट

नए थाने, जिला अस्पताल और सीएचसी की मांग पर तेज हुई हलचल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बुन्देलखण्ड के ललितपुर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण सियासी और प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड. ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर जनपद से जुड़े तीन प्रमुख जनहित मुद्दों को सीधे शासन के सर्वोच्च स्तर पर मजबूती से रखा। इस घटनाक्रम को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि 17 फरवरी को विधानसभा में अपने भाषण के दौरान विधायक द्वारा जिन मांगों को प्रमुखता से उठाया गया था, ठीक अगले ही दिन मुख्यमंत्री से हुई यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में मजबूत फॉलो-अप और तेज प्रशासनिक सक्रियता के संकेत के रूप में देखी जा रही है।
ये हैं ललितपुर की बड़ी मांगें
बांसी और विरधा में नए थाने, बढ़ते क्षेत्रफल और आबादी को देखते हुए कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता, जिला चिकित्सालय की पुर्नस्थापना, मेडिकल कॉलेज बनने के बाद जिला अस्पताल के रूप में प्रभावित हुई स्वास्थ्य सेवाओं को फिर से सुदृढ़ करने की मांग, जाखलौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी)
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराने की पहल की गयी है।
मुख्यमंत्रीका रुखसकारात्मक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया तेज करने के संकेत दिए। सूत्रों के अनुसार, इन मांगों पर शीघ्र ही विभागीय स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्यवाही शुरू की जा सकती है।
विधायक का स्पष्ट संदेश
मुलाकात के बाद विधायक रामरतन कुशवाहा एड. ने कहा कि जनता की सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। ललितपुर के हितों से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button