गढ़वा

भवनाथपुर प्रखंड में दो जगह शिलान्यास कार्यक्रम हुआ संपन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गढ़वा । भवनाथपुर प्रखण्ड के झगराखांड में आईटीआई भवन का जिर्णोद्धार एवं चहारदीवारी तथा अरसली उत्तरी पंचायत सचिवालय से लामी तक सड़क का शिलान्यास विधायक अनंत प्रताप देव ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक ने कहा झगराखांड में 270 एकड़ जमीन दान में देने वाले भुमि दाता ऋषि राज पाठक व अन्य लोग ने भुमि दान कर कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है। कहा आज लोग एक दो डिसमिल जमीन दान नहीं देना चाहते हैं। आईटीआई कालेज परिसर में स्व ऋषिराज पाठक की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए, ताकि आने वाली पिंडियों को याद हो सके कि इनकी अगुवाई में शिक्षा के विकास के लिए भुमि दान दिया गया था।
कहा दस वर्षों में ही आईटीआई भवन जर्जर हो गया है, इसके अलावा भवनाथपुर अस्पताल भवन जो निर्माणाधीन है उसका हाल देखिए। सभी भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं।
पूर्व के विधायक का वगैर नाम लिए कहा जो भ्रष्टाचार में लिप्त होगा वह भ्रष्टाचार का ही काम करेगा।‌ कहा आने वाले दिनों में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र का हर सड़क चका चक होगा।‌ झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने भी झगराखांड में भुमि दाताओं की तारीफ किया।
इस अवसर पर जेएमएम जिला उपाध्यक्ष लल्लू राम,प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव,अमर पाण्डेय, विनोद कुमार सिंह,जिप सदस्य शर्मा रंजनी, प्रमुख शोभा देवी, दीपक वर्मा, अजीमुद्दीन अंसारी,लालमन सिंह, मुकेश चंद्रवंशी, मनोज यादव, विजय रावत सहित सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button