बेतुल
बैतूल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले हार्वेस्टर मालिक
बाहरी व्यापारियों पर प्रतिबंध की मांग

एक सैकड़ा से अधिक संचालकों ने रखी आर्थिक संकट की समस्या
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। बाहरी हार्वेस्टर व्यापारियों पर प्रतिबंध की मांग को लेकर जिलेभर के हार्वेस्टर मालिकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय संचालकों की आर्थिक स्थिति से अवगत कराते हुए बाहरी व्यापारियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग रखी।
रविवार को वागद्रे पेट्रोल पंप पर आयोजित बैठक के बाद मुलताई, भैसदेही, आठनेर, चिचोली सहित जिलेभर के हार्वेस्टर संचालक एकजुट होकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश फाटे के साथ हेमंत खंडेलवाल से मिले। संचालकों ने बताया कि बाहर से आने वाले हार्वेस्टर व्यापारियों के कारण स्थानीय मालिकों को पर्याप्त काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे बैंक लोन की किस्त, चालक का वेतन और अन्य खर्च निकालना मुश्किल हो गया है।
प्रतिनिधिमंडल में विकास घोड़की, ऋषि डढोरे, दिलीप हारोड़े, जितेंद्र पाठा, शैलेन्द्र साहू, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, विकास राने, अमित भवसार, प्रफुल डागे, जगदीश पटईया, सोनू सोनारे, कंचन पटेल, आशीष वर्मा, ज्ञानदेव पाटकर, संदीप यादव, ऋषि पवार, राजेन्द्र चौधरी, कमलेश बारपेटे, मोंटी कावडकर, डॉ. अनूप बरखेडे, दुर्गादास खंडागले, बलराम हारोड़े सहित एक सैकड़ा से अधिक हार्वेस्टर मालिक शामिल रहे।




