कड़ाके की ठंड में मुखिया अलीशा परवीन की सराहनीय पहल, दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण
Mukhiya Alisha Parveen's commendable initiative in the harsh winter, distribution of blankets among the disabled

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पाकुड़ सदर प्रखंड के पंचायत पृथ्वीनगर की मुखिया अलीशा परवीन ने जरूरतमंद दिव्यांग महिला एवं पुरुषों के बीच कंबल वितरण कर एक सराहनीय सामाजिक पहल की। यह कार्यक्रम मुखिया के निजी कार्यालय में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ (मु.) थाना प्रभारी गौरव कुमार गरिमा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला सचिव सेलिम हुसैन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र की बड़ी संख्या में दिव्यांग लाभार्थियों को कंबल प्रदान किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने मुखिया अलीशा परवीन और कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष अब्दुल हक ने कहा कि ठंड के इस कठिन मौसम में जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा करना मानवता का सर्वोच्च धर्म है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनहित और समाज सेवा में अग्रणी रही है और आगे भी कमजोर वर्ग के साथ खड़ी रहेगी। कार्यक्रम में बशीरूल हक, काउसर शेख, सुलेमान शेख, रोनी शेख, जामोद शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।



