मथुरा

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट उपज के पत्रकारों ने बाढ़ पीड़ितों को बांटा भोजन,

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मथुरा। यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को लक्ष्मी नगर बाढ़ राहत केंद्र सुभाष  कॉलेज एवं यमुना पुल पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट, उपज पत्रकार संगठन ने भोजन वितरित किया तथा बाढ़ पीड़ितों से वार्ता की। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट उपज,मथुरा के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने बताया कि मथुरा क्षेत्र में बाढ़ से आमजन का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उनके घरों में पानी भरने से लोग बेघर हो गए हैं जिला प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत केंद्र बनाए उनमें रह रहे लोगों के जिला प्रशासन और सामाजिक लोगों ने बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई है। उपज के बरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंघल ने कहा, उपज पत्रकार संगठन ने अपना सामाजिक नैतिक कर्तव्य निभाते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन सामग्री उपलब्ध कराई है तथा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी कलम से पीड़ितों की आवाज सरकार और सामाजिक लोगों तक पहुंचाई है जिसके लिए मथुरा की मीडिया का आभार व्यक्त करते हैं तथा सामाजिक सरोकार व्यक्तियों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील करते हैं। इस दौरान विपिन अग्रवाल,विजय सिंघल, हेमंत चौधरी, दिनेश सिंह,रामू पाराशर, छोटू उपाध्याय,चंदू उर्फ चंद्र प्रकाश उपाध्याय तथा सामाजिक लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button