पाकुड़

जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का भूमि पूजन, राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री ने की आधारशिला स्थापित

Bhumi Pujan of Shri Jagannath Spiritual and Cultural Centre in Jamshedpur; President and Chief Minister laid the foundation stone

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

जमशेदपुर के मरीन ड्राइव (कदमा) में जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रपति ने शिलापट्ट का अनावरण कर केंद्र की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में सांसद बिद्युत बरन महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। केंद्र का संचालन श्जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा और इसकी रूप-रेखा पुरी के जगन्नाथ मंदिर के अनुरूप लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि यह केंद्र सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समन्वय का भव्य केंद्र बनेगा और ट्रस्ट की पहल सराहनीय है। इस अवसर पर टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टी.वी. नरेंद्रन, ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एस. के. बेहरा, ट्रस्टी मनोरंजन दास और श्रीधर प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button