रामपुर शाहबाद
सैफनी भूड़ा मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार तीनों युवक कार से टकराए दो घायल एक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। रविवार देर शाम में शाहबाद बिलारी मार्ग पर शाहबाद के मोहल्ला कानून गोयान निवासी फैसल, तलाकाबाद निवासी मोहित और रामपुर के गांधी समाधि निवासी अवैस को कार ने टक्कर मार दी थी, तीनों युवक शाहबाद के रामपुर रोड पर टायर पंचर की दुकानों पर काम करते थे। रविवार शाम में तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर सैफनी के भूड़ा मेले देखते शाहबाद लौट रहे थे। रास्ते में रवानी पट्टी मोड के पास बाइक सवार युवकों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों ही युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने तीनों को रेफर कर दिया। रामपुर ले जाते समय रामपुर के गांधी समाधि निवासी अवैस ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार अवैस शाहबाद में ही रहकर काम करता था, सोमवार शाम अवैस को रामपुर में सुपुर्द- ए- खाक कर दिया गया।




