ललितपुर

 विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें रही, जिसके तहत वैज्ञानिक सहयोग और एक स्वास्थ्य दृष्टिकोण पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, स्वच्छ वातावरण और नियमित व्यायाम अत्यंत आवश्यक हैं। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी शारीरिक स्वास्थ्य के बराबर महत्व देने की बात कही गई। डा.रवि पचौरी ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में सुधार कर बेहतर स्वास्थ्य पाया जा सकता है। डा.पवन सूद ने योग और ध्यान को स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया, वहीं डा. श्रुति सिंह ने पर्यावरणीय और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया। प्राचार्य डा.मयंक कुमार शुक्ला ने आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के संतुलन को आवश्यक बताया। इस दौरान एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों दिव्यदीप गोस्वामी, दिव्यांश पांडे, दिव्यांश यादव, द्वारिका शुक्ला एवं गोविंद शर्मा ने स्वास्थ्य विषयक पोस्टर प्रस्तुत किए। इस दौरान डा.मधुरेंद्र, डा.रजनी, डा.अभिषेक, डा.रविकांत वर्मा, डा.प्रद्युम्न वर्मा, डा.अंकित, डा.आशीष निरंजन, डा.मनोज सोनी सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button