अमरोहा
कांवड़ियों के वाहन आपस में टकराए
दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 31 कांवडिए घायल, दो की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : सावन के तीसरे सोमवार को बृजघाट से जल लेने जा रहे और जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के वाहन आपस में टकराने से दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 31 कांवड़िए घायल हो गए l इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई l पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है l रविवार की रात जोया कस्बा के जाटव कॉलोनी निवासी बिट्टू सहित 24 कांवड़ियों का जत्था बृजघाट से जल लेने गया था l वहां से लौटते समय बाइक की टक्कर लगने से बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई l एक बाइक पर तीन सवार थे l इनमें से एक की हालत नाजुक बड़ी हुई है l रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के गांव तारका माजरा छितरिया जागीर निवासी राजपाल भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे l प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया l रास्ते में इनकी भी मौत हो गई l इन्हीं के गांव के सौरभ व बिट्टू भी घायल हुए हैं l यह दोनों हद से गांव शहबाजपुर डोर के नजदीक हुए हैं l रामपुर के शाहाबाद निवासी मनवीर और विकास घायल हुए हैं l मुरादाबाद के मझोला निवासी राजन सैनी व अनी सैनी घायल हुए हैं l मुरादाबाद के सिविल लाइन निवासी अभिषेक ठाकुर व मझोला निवासी अमन को चोट लगी है l कटघर निवासी चरण सिंह, अमन मैनाठेर, निवासी विनोद, सुभाष रामपुर के शाहाबाद निवासी विकास मनवीर, संभल के बनियाढेर निवासी अभिषेक व दीपक पाल भी घायल हुए हैं l पाकबड़ा निवासी करन सिंह मझोला मुरादाबाद निवासी दीपांशु वर्मा, एडवोकेट तरुण, हसनपुर के चकरी वाला कुआं निवासी अनमोल, राहुल यादव भी हादसे में घायल हुए हैं l बछरायूं के गांव सकरथली निवासी महेंद्र सिंह व संभल के गांव नमपुरा निवासी दिनेश भी घायल हुए हैं l मुरादाबाद के दीपक अजय, बरेली के राहुल, धर्मेंद्र अमन कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है l जोया क्षेत्र में हुए हादसे में मुरादाबाद के बुध बाजार निवासी राजीव, निधि, प्राची और डिलरी निवासी मोहित भी घायल हुए हैं l उन्हें जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है l



