हापुड़

 मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं…आओ गले लगो,तुम्हें मेरी शक्ति मिलेगी…घर में अकेली हो तो बुलाना!

टीचर ने 12वीं की छात्रा से की छेड़छाड़ , पुलिस ने मुकदमा दर्ज का आरोपी शिक्षक को जेल भेजा....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ ( यूपी )– “मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं… आओ गले लगो, तुम्हें मेरी शक्ति मिलेगी… घर में अकेली हो तो बुलाना!”

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के एस एस वी इंटर कॉलेज में 12वीं एक छात्रा ने यह बेहद गंभीर आरोप स्कूल में ही अर्थशास्त्र पढ़ाने वाले एक टीचर डॉ विजय कुमार मित्तल पर लगाए हैं।छात्रा का दावा है कि शिक्षक ने उससे कई आपत्तिजनक बातें कहीं,आरोपी शिक्षक एस एस वी इंटर कॉलेज में इंटर कॉलेज में तैनात होकर अर्थ शास्त्र पढ़ाते हैं ।

जानकारी के अनुसार , हापुड़ शहर के दिल्ली रोड स्थित एक प्रतिष्ठित एस एस वी इंटर कॉलेज से गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कक्षा 12 की एक छात्रा ने कॉलेज के अर्थशास्त्र के शिक्षक डॉ. विजय कुमार मित्तल पर अशोभनीय व्यवहार करने, अनुचित प्रस्ताव देने, विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी देने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी शिक्षक काफी समय से उस पर अनुचित दबाव बना रहे थे। आरोप है कि शिक्षक ने कई बार कक्षा के भीतर और बाहर उससे अभद्र बातें कीं और उसकी बात न मानने पर परीक्षा में फेल कर शैक्षणिक भविष्य खराब करने की धमकी दी।छात्रा का यह भी आरोप है कि शिक्षक सामान्य फोन कॉल के बजाय व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क करते थे, ताकि बातचीत का कोई रिकॉर्ड न रहे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मामले की जानकारी किसी को देने पर छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने दावा किया है कि कॉलेज की कम से कम सात अन्य छात्राएं भी आरोपी शिक्षक के व्यवहार से परेशान थीं। हालांकि, बदनामी और करियर खराब होने के डर से वे सामने नहीं आ सकीं।

हापुड की सीओ सिटी अनीता चौहान ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने नाबालिग छात्रा का उत्पीड़न करने के मामले में आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

हापुड पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि , हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा थाने के मु०अ०सं० 376/2026 धारा 75, 351(2), 352 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित/नामजद अभियुक्त को दिल्ली रोड़ से गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button