मरियम चर्च नारायणगढ़ में होली लैंड महीने के दूसरे शुक्रवार पर विशेष प्रार्थना सभा, उपासना मरांडी रहीं शामिल
Special prayer meeting on the second Friday of the Holy Land month at Mary Church Narayangarh, Upasana Marandi participated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर (पाकुड़): महेशपुर प्रखंड अंतर्गत नारायणगढ़ (बाड़ी टोला) स्थित मरियम चर्च नारायणगढ़ में होली लैंड महीने के पवित्र दूसरे शुक्रवार के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया। इस अवसर पर उपासना मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और प्रार्थना सभा में भाग लिया। प्रार्थना सभा के दौरान चर्च के फादर द्वारा विशेष आराधना कराई गई, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह का स्मरण करते हुए भक्ति भाव से प्रार्थना और भजन में सहभागिता निभाई। पूरे चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा और श्रद्धालु प्रभु की आराधना में लीन दिखाई दिए। सभा को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि होली लैंड महीना ईसाई समुदाय के लिए आत्मिक शुद्धि, प्रायश्चित और ईश्वर के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने आगे कहा कि समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे धार्मिक कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर चर्च कमेटी के सदस्य, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रार्थना सभा को सफल बनाया और क्षेत्र की उन्नति व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की।



