हापुड़

हाइवे पर कार पलटने से युवती की मौत…

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – हापुड़  में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर सामने आया है । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे NH 9 पर दर्दनाक सड़क हादसे में ऑल्टो कार चालक युवती की मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हाइवे NH 9 पर तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई और घिसटते हुए हाईवे किनारे ढाबे पर खड़ी कई गाड़ियों में टकरा गई । इस भीश सड़क हादसे में दिल्ली निवासी युवती की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

आपको बता दें कि हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे NH 9 पर ऑल्टो कार तेज गति से हाईवे पर दौड़ रही थी कि तभी अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार कई बार पलटते हुए हाईवे किनारे ढाबे के पास खड़ी अन्य गाड़ियों से जा टकराई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर भगदड़ मच गई।इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई । यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । इस हादसे में दिल्ली निवासी 37 वर्षीय निधि कमाल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है ।
पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और टायर फटना बताया जा रहा है।

बाबूगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फटने से हुआ हादसा प्रतीत हो रहा है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button