भरत पुर

शतायू पुरुष पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन का हुआ सम्मान

मैं अभी बुढ्ढा नही हूँ - रामकिशन

पंड़ित रामकिशन ऊर्जावान नेता – इन्दल सिंह
हलैना में हुआ सम्मान समारोह
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर । कस्वा हलैना में गत दिन आयोजित सम्मान समारोह में भरतपुर के पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का उनके जीवन के सौ वर्ष पूरे होने पर दूर दराज से आये बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिको द्वारा अभिनंदन किया गया और उनको सोल दुपट्टा और फूल मालाऐं पहनाकर सम्मान किया गया । बड़ी संख्या में लोगों ने उनको और लम्बी आयु के लिय शुभकामनाऐं दी ।
सम्मान समारोह के आयोजक किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने कहा कि पूर्व सांसद और पूर्व विधायक पंड़ित रामकिशन ने अपने जीवन में हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है । पंड़ित रामकिशन ने अपने आठ दशक लम्बे राजनैतिक जीवन में धन और धरती के बँटबारे से लेकर बुढ्ढों को पेंशन ‘ जैस अनेक आदोलनों को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया है।
किसान नेता इन्दल सिंह ने कहा कि पंड़ित रामकिशन उम्र से बुड्डे है लेकिन हौशले जवान है , उनके जज्जबातों को सलाम है । उनके विचार ‘ लगन और संघर्ष बेमिसाल है । सौ वर्ष की उम्र में आज भी पूर्व सांसद नौजवानों से ज्याद संघर्षशील रहते है ।
सम्मान समारोह में शतायू पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने कहा कि मैंने अब तक लगभग जितने मुद्दे उठाये और आन्दोलन किया है उनमें सफलता मिली है जबकि इआरसीपी भी उनमे से एक है । लोग इआरसीपी के बारे कल्पना भी नहीं करते होगे बल्कि कुछ लोग मजाक उठाते थे लेकिन यह योजना बनी और याद रखना बाणगंगा में पानी भी आयेगा और उसके लिये मैरा और इन्दल सिंह का संघर्ष जारी रहेगा । उन्होंने अपने सम्मान के लिये सभी का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने पानी आन्दोलन के लिये वर्ष 2007 से लगातार संघर्ष कर रहे किसान नेता इन्दल सिंह जाट का भी स्वागत सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर बाबू सिंह पटैल ‘ रामखिलाड़ी जाटव ‘ शिब्बो पाली ‘ बल्लो पाली ‘ रामखिलाड़ी सैनी ‘ चन्द्रप्रकाश सौलंकी ‘ अन्नू ठाकुर , केशव देव सरपंच ‘ हीरा सिंह ‘ बोलो मैम्बर , गिराज सरपंच ‘ मिट्टू बाँसी ‘ महेन्द्र पंच ‘ जगदीश सरसैना ‘ बबली सरसैना ‘ हरश्याम ‘ ओमप्रकाश नगला हरसुख , रामेश्वर जहानपुर , हाकिम गुर्जर ‘ पंड़ित राजदेव शास्त्री ‘ वैद्य सतीश पालीवान ‘ रमेश सैक्ट्री ‘ नेकराम भूतौली ‘ राजाराम वकील ‘ राजन प्रजापत ‘ गिरराज नगला धरसौनी ‘ अमर सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में लोगो मे पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन का फूल मालाएं पहनाकर सम्मान किया और स्वस्थ्य और दीर्घायू होने की कामना की ।
सम्मान समारोह का संचालन इन्दल सिंह ने किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button