भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसलिए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है भाजपा- सुभाष गिरि
भारतीय जनता पार्टी तेलो मंडल कार्यसमिति की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। भारतीय जनता पार्टी तेलो मंडल कार्यसमिति की बैठक तेलो मध्य पंचायत भवन में सम्पन्न हुयी।सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।बैठक की अध्यक्षता तेलो मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा ने की एवं संचालन महामंत्री हुलाश नारायण महतो ने किया।बैठक में संबोधित करते हुए ने कहा मंडल प्रभारी निर्मल महतो ने कहा पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बाँधकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करें।जिला मंत्री ईश्वर महतो ने कहा केंद्र की मोदी सरकार आने को जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है,जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी मिल रहा है।भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गिरि ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी यहां हर एक कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता है जिस कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा ने कहा पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक सूत्र में आपसी तालमेल के साथ राष्ट्रहित, राज्य हित एवं समाज हित में कार्य करें।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण पांडेय,सांसद प्रतिनिधि प्रदीप महतो,अनंत कुमार,भोला नाथ महतो,दिनेश प्रसाद वर्णवाल,बिनोद कुमार साव, गिरधारी नायक,राजेश मंडल, दिनेश कुमार, हिमांशु कुमार, संदीप वर्णवाल,मनोज सिंह,अंदु रविदास,नरेश यादव,शिवनारायण महतो,करम महतो,भुवनेश्वर मोदी अनीता देवी आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थें।


