लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पुलिस मंथन-2025’ सम्मेलन में 16 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस के दो दिवसीय वरिष्ठ अधिकारी सम्मेलन ‘पुलिस मंथन-2025’ के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने वर्ष 2022 से 2025 के बीच उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए 16 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

यूपी पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद, डीजीपी श्री राजीव कृष्ण तथा एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री अमिताभ यश सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जी ने पुलिसिंग में नवाचार, संवाद और समय प्रबंधन पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

यह सम्मान यूपी पुलिस की समर्पित सेवा एवं सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस स्मार्ट एवं नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग की नई मिसाल कायम कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button