गोड्डा

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय के सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की ग ई। दौरान सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के पूर्व में हुई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा सहायक अभियंता भवन निर्माण को कई आवश्यक निर्देश दिए गए और भवन निर्माण से संबंधित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।बैठक में  सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने अपने प्रखंड के अधीन एचएससी वार एचएमआईएस डाटा का मूल्यांकन कर गेप एनेलाइसेस कर योजनाओं का निर्माण कर लक्ष्य की प्राप्ति करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर कई निर्देश दिए समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा  प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से  जिले में हुए एएनसी एवं संस्थागत प्रसव के संख्या के बारे में जानकारी ली गई तथा संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने पर बल देते हुए वैसे क्षेत्रों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। जहां संस्थागत डिलीवरी का प्रतिशत कम है। दौरान उपायुक्त ने कहा कि एक माह के अंदर कार्य में सुधारात्मक प्रगति लाते हुए गर्भवती महिलाओं का एएनसी शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस वीएचएसएनडी की जानकारी के लिए निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने जिले में संचालित कुपोषण उपचार केंद्रों में कुपोषित बच्चों के उपचार के संबंध में जानकारी ली उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती करवा कर उनका उचित उपचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव के कमी के कारणों को दूर कर इसे लक्ष्य के अनुरूप बढ़ाया जाएं। दौरान फाइलेरिया व मलेरिया समेत अन्य बीमारियों के रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। मौके पर मुख्य रूप से गर्भवती महिला का एएनसी जांच, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस वीएचएसएनडी, संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, हीमोग्लोबिन जांच समेत स्वास्थ्य संस्थान की आधारभूत संरचना को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिले में रिक्त पड़े स्वास्थ्य सहिया नियुक्ति को  लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ रिक्त पड़े रिक्त पदों को भरने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मौके पर उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट, सहायक अभियंता, डीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button