मथुरा

सूचना विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर का बड़ा खेल

अधिकारी के भी उड़ गए होश; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा में जिला सूचना विभाग में फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले वांछित को थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी आउटसोर्सिंग के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार शर्मा ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी थी कि विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी नारायन सिंह ने उनके फर्जी हस्ताक्षर किए और गलत तरीके से बिल तैयार कर सरकारी धन का गबन किया। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार तड़के करीब 04:45 बजे जनपद इटावा के थाना एकदिल अंतर्गत शांति विहार कॉलोनी में दबिश दी। पुलिस ने यहां से आरोपी नारायन सिंह (27 वर्ष) निवासी चौमुहा मनी थोक, थाना जैत, मथुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से ही थाना जमुनापार में आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में एक अन्य प्राथमिकी दर्ज है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button