कानपुर

सिन्धी वेलफेयर सेवा संस्थान के कार्यालय का भव्य शुभारम्भ हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
कानपुर:  शास्त्री नगर सी एल मेमोरियल चौराहा स्थित सिन्धी वेलफेयर सेवा संस्थान जो एक सामाजिक संगठन है जिसका कार्यालय को रविवार को खोला गया जिसमें छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी आपको बता दे कि सर्वप्रथम भगवान झूलेलाल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन आनन्द राजपाल द्वारा किया गया तत्पश्चात उपस्थित गणमान्य लोगों को संस्थान के विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी गई। मनोज आडवाणी ने बताया कि संस्थान का मुख्य कार्य समाजसेवा है जो शिक्षा एवं चिकित्सा में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के अलावा,युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में,जिस क्षेत्र में भी युवा बालक की रुचि होगी उसमें उसको बढ़ावा देकर जैसे कि आधुनिक समकालीन युग की सबसे बड़ी चीज ‘कम्प्यूटर’ शिक्षा निःशुल्क दी जाएगी युवाओं को सभी तरह के आधुनिक कोर्स विशेषज्ञों द्वारा करवाए जाएंगे, मोबाइल की एक पूरी लैब बनाई गयी है जिसमें बच्चों को मोबाइल रिपेयरिंग की शिक्षा शहर के सबसे बड़े विशेषज्ञों द्वारा करवाई जाएगी इसी तरह महिलाओं के लिए पाक कला,केक मेकिंग,ब्यूटी पार्लर कोर्स,सिलाई कढ़ाई,सिलाई न सिर्फ सिखाई जाएगी बल्कि सिखाने के बाद उनको नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े इसलिए सिलाई का जाब वर्क भी दिलवाने का काम संस्थान द्वारा किया जाएगा। यह सभी सेवा कार्य पूर्णतः निशुल्क रहेंगे। इस अवसर पर आनंद राजपाल,विधी राजपाल,मनोज आडवाणी,पंकज राजपाल,आलोक रुपानी,आनन्द मेघानी, पुनीत लखमानी,रितेश खत्री रवीश जशनानी,विकास चावला सहित सिन्धी समाज के सभी गणमान्य एवं पंचायतों के मुखियागण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button