भरत पुर

राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य महामंत्रीगम्भीर सिंह फीजिकल डिप्टी की उपस्थिति नई कार्यकारिणी का गठन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो। 

भुसावर- राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य महामंत्री गम्भीर सिंह फीजिकल डिप्टी भरतपुर की उपस्थिति में ब्लॉक स्तर पर भुसावर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जबकि अध्यक्षता अजय सिंह फौजदार जिलाध्यक्ष द्वारा की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरवीर सिंह, अशोक मीणा, बालस्वरूप पाण्डेय रहे। निर्वाचन कार्य विनोद कुमार शर्मा, प्रहलाद शर्मा और तारासिंह एवं चन्द्रप्रकाश मीणा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। जहां अशोक कुमार गुप्ता सैंधली को निर्विरोध शारीरिक शिक्षक संघ ब्लॉक भुसावर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और बधाई दी गई। वहीं उनके नेतृत्व में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। संरक्षक के रूप में अशोक कुमार शर्मा, विजय सिंह, केशव शर्मा एवं सुरेश सिंह फौजदार को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभाध्यक्ष जयलाल हंसावत, उप सभाध्यक्ष राधारानी गुप्ता पथैना एवं पपीता मीना अलीपुर को बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संजू मीणा सलैमपुर कलां, जयलाल मीणा दीवली रहे। उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जाखड मैनापुरा, सतीश चन्द शर्मा हिंगोटा, सन्तरा बाई मीणा कमालपुरा को नियुक्त किया गया। महामंत्री के रूप में ओमप्रकाश मीणा मजाजपुर एवं गीता चौधरी भैंसीना तो कोषाध्यक्ष गंगाराम सैनी रणधीरगढ को बनाया गया। संगठन मंत्री के रूप में भूपेन्द्र सैनी मालपुर एवं संयुक्त संगठन मंत्री सीमा मीना को बनाया गया। प्रचार मंत्री अनु यादव एवं मीडिया प्रभारी सुनीता मीणा बारौली बनायी गई। बैठक में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button