
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर राजमहल विधायक मो.ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने अर्घ्य के समय राजमहल के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया।उन्होंने छठ व्रतियों एवं क्षेत्र के लोगों को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की बधाई दी।विधायक ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ एलसीटी के माध्यम से सभी घाटों का भ्रमण किया।उन्होंने प्रशासनिक पदाधिकारियों के माध्यम से सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर की गई तैयारी की सराहना की।उन्होंने कहा कि राजमहल उत्तर वाहिनी गंगा तट पर पारंपरिक ऐतिहासिक छठ पूजा होती है,जिसका एक विशेष महत्व है।यहां पर दूर-दराज से छठ पूजा करने के लिए विशेष रूप से लोग पहुंचते हैं।वही मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो.मारूफ उर्फ गुड्डू,अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो,कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन,पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन,थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,झामुमो नगर अध्यक्ष मो.आजाद,सचिव स्मित चौरसिया एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



